
नमस्ते दोस्तों, स्वागत है आपका इस रेसिपी ब्लॉग पोस्ट पर। आज हम एक बेहद खास स्वीट रेसिपी Apple Jam Recipe बनाने वाले है जो मंगलवार प्रसाद और भगवान भोग के लिए बहुत खास होती है।
आज मैं आपके साथ एप्पल जैम बनाने की रेसिपी शेयर करुँगी। जिसको आप इस आसान तरीके से घर पर बना सकते हैं। जैम को आप ब्रेड पर या पराठे पर लगाकर बच्चो को दे सकते हैं। घर पर बना जैम बहुत ही टेस्टी और एकदम प्योर होता हैं।
आवश्यक सामग्री – ingredients for apple jam recipe
- सेब = 1 किलो
- चीनी = 700 ग्राम
- निम्बू = 1
- दालचीनी = 2 टुकड़े एक-एक इंच के
- हरी इलायची = 4 (इलायची को छीलकर बीज निकाल ले)
विधि – How to make apple jam (recipe)
एप्पल जैम बनाने के लिए सबसे पहले सेब को पानी से अच्छे से धो ले। फिर सारे सेब को एक साफ़ कपड़े से पोंछ ले। जिससे सेब ड्राई हो जाएँ फिर एक बाउल में पानी डालकर रख ले।
अब एक सेब ले और पीलर से सेब का छिलका उतार ले। फिर सेब को पानी वाले बाउल में डाल ले। पानी से डालने से सेब का कलर काला नही पड़ेगा। इसी तरह से सारे सेब को छीलकर पानी में डाल ले।
फिर सारे सेब को पानी से निकालकर रख ले। अब एक ग्रेटर ले ले और फिर एक सेब को लेकर ग्रेट कर ले और सेब में बीज वाला पोर्शन और इसमें जो स्टिक होती हैं उसको फेक दे। इसी तरह से सारे सेब को ग्रेट कर ले।
अब एक नॉन स्टिक पैन को गैस पर मीडियम आंच पर रख ले और पैन में ग्रेट किये हुए सेब डाल ले और इनको चम्मच से मिक्स कर ले और पैन को कवर करके ग्रेटेड सेब को 12 मिनट तक कुक कर ले। जिससे ये सॉफ्ट हो जाए।
आपको हर 2 से 3 मिनट में ग्रेटेड सेब को चम्मच से चलाते हुए पकाना हैं। जिससे ये पैन की तली में ना लगे। 12 मिनट बाद आप जब सेब को चेक करेगे तो ये अच्छे से सॉफ्ट हो चुके होगे।
उसके बाद आप इसमें चीनी डालकर मिक्स कर ले। आपको चीनी को बहुत अच्छे से सेब में मिक्स करना हैं। जैसे-जैसे चीनी पकेगी वैसे-वैसे चीनी अपना रस छोड़ेगी और मिक्सचर पतला हो जायेंगा।
आपको मिक्सचर को तब तक पकाना हैं। जब तक ये गाढ़ा नही हो जाता हैं। चीनी मिक्स करने के बाद इसमें दालचीनी के दोनों टुकड़े डालकर मिक्स कर ले। फिर इसमें हरी इलायची के दाने डालकर इनको भी मिक्स कर ले।
अब आप मिक्सचर को बिना ढके बीच-बीच में चलाते हुए गाढ़ा होने तक पकाते रहे। जब आपको जैम गाढ़ा लगे और आपको ये चेक करना हो कि इस स्टेज पर ये पक चुका हैं या नही।
तब आप थोड़े से जैम को चम्मच में लेकर जैम को गिराए, तब जैम तो ना गिरे लेकिन इसमें से जूस की ड्रॉप्स गिरे। तब आपका जैम अभी अच्छी तरह से रेडी नही हुआ हैं।
तब इसको और पकने दे। फिर थोड़ी देर बाद यही प्रोसेस करे और जैम से जूस की ड्रॉप्स ना गिरे।
तब आपका जैम रेडी हैं। तब गैस को बंद कर दे और जैम से दालचीनी के टुकड़े निकाल ले और जैम को ठंडा होने दे। जैम ठंडा होने के बाद इसमें निम्बू का रस निचोड़ ले और मिक्स कर ले फिर एप्पल जैम को जार में भरकर रख ले।
पोस्ट पढ़ने के लिए दिल से बेहद शुक्रिया
तो दोस्तों आशा करता हू, कि (Apple Jam Recipe in hindi) आपको जरूर पसंद आयी होगी. आप अपने दोस्तों के साथ और रिश्तेदारों के साथ शेयर जरूर करिये और हमे नीचे कमेंट करके जरूर बताये और अगला टॉपिक आपको किस विषय में चाहिए. वैसे हम उस विषय में पोस्ट लिखेंगे.
आपका बहुत धन्यवाद
हमारा फेसबुक पेज जरूर ज्वाइन करे : FooddelightByFoodie
2 thoughts on “इससे आसान और इससे स्वादिष्ट एप्पल जैम घर पर कभी नहीं बनाया होगा Apple Jam Recipe”