क्या बाजार जैसा सेब का जूस(Apple juice recipe in Hindi) घर पर बनाया जा सकता है और वो भी बिना झंझट के। वही स्वाद और आसान रेसिपी भी एप्पल जूस की।
सेब का जूस बनाने की विधि और इसे पीने के फायदे आप इस ब्लॉग पोस्ट में पढ़ेंगे।
एप्पल जूस खास रेसिपी है जो बहुत स्वादिष्ट और पौष्टिक होता है। घर पर बनाये सेब के जूस में शुद्धता की गारंटी होती है। बच्चो के लिए तो ये बहुत ही सेहतमंद होता है।

सेब का जूस बनाने के लिए सामग्री – Ingredients for making apple juice at home
- सेब -2 किलो (ताजे और लाल रंग के)
- नमक – स्वादानुसार
जूसर का भी इस्तेमाल होगा
सेब का जूस बनाने की विधि – How to make apple juice in hindi
ताजे सेबो को अच्छे से पानी के धो ले

धुले सेबो को या तो सूखने के लिए रख दे या फिर कपडे से साफ़ कर ले। आप धुले सेबो को सीधे इस्तेमाल भी कर सकते है।

सेब को चार भागो में काट ले और फिर इससे बीज निकाल ले।
ऐसा आप सभी सेबो को छोटा छोटा काट ले।

इन कटे हुए सेबो को जूसर में डाले और फिर जूस निकाल ले।

आप इसमें थोड़ा पानी भी डाल सकते है अगर आपको पतला जूस पसंद है। वैसे ये गाढ़ा होगा बिगर पानी डाले।

आप इसमें काला नमक भी डाल सकते है।
स्वादिष्ट और सेहत के लिए फायदेमंद सेब का जूस बनकर तैयार है।

सेब के जूस में मौजूद पौषक तत्वों की जानकारी – Nutritional information of Apple Juice
इस लेख में आप सेब में मौजूद पौषक तत्वों का बारे में पढ़ेंगे और इसके फायदे भी जानेंगे।
सेब का जूस बनाने के कुछ खास टिप्स – Tips for making Apple juice recipe
- सेब का चयन अच्छे से करे। कितनी मात्रा में जूस निकलेगा ये बहुत मायने रखता है सेब की क्वालिटी या नस्ल पर।
- सेब के जूस को पतला बनाने के लिए आप पानी का इस्तेमाल कर सकते है।
- इसका जायका बढ़ाने के लिए आप इलाइची पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते है।
This recipe is so yummy.. Especially with video.
5 star rating ⭐